BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 4:27 pm
BIG NEWS : नीमच की बघाना थाना पुलिस और आईपीएल क्रिकेट का सट्टा, जब हत्थे चढ़े सटोरियें तो कबूला ये नाम, फिर जैसे ही एक्शन में आई खाकी..., फरार हरीश पारवानी उर्फ पायलट हुआ गिरफ्तार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुश लगाने संबंधी निर्देश दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी उमेश यादव नेतृत्व में संयुक्त रूप से गठित विशेष टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 09.04.24 की रात्रि टीआईटी कालोनी स्थित मकान पर दबिश देकर क्रिकेट बुकी हितेश गनवानी उर्फ हित्तु पिता राजकुमार गनवानी को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, सेट टॉप बाक्स, 08 मोबाईल सहित, 1870 रूपयें नगदी सहित लगभग 02 करोड़ से ज्यादा का क्रिकेट हिसाब जप्त किया जाकर पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 159/24 धारा 3/4, 4-क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण में घटना दिनांक को मुख्य आरोपी हितेश गनवानी को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में 09 अन्य आरोपी नामजद किये जाकर 05 आरोपी गिरफ्तार किये गये थें।
इसी प्रकार से थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 21.04.2024 की रात्रि में धनेरिया रोड़ बघाना के पास से ग्रांड आई 10 कार से क्रिकेट बुकी सन्नी कपुर, विजय तिवारी एवं राजेश अहिर को ऑनलाईन वेबसाईट लोटस 365 के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे पुछताछ पर अपने साथियों निलेश रैगर, विकास नागोरी, मनोज समदानी, कपिल सोनी, भावेश वासु एवं मनीष जैन उर्फ मनीष पुस्तक के साथ मिलकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना, फर्जी तरिके से सिम प्राप्त कर अलग अलग शहरों से लोगो से फर्जी बैंक अकाउन्ट गलत तरिके से लेकर लोटस् 365 वेबसाईट के माध्यम से कस्टमर को डाटा देना, फर्जी सिमो से गलत नाम बताकर वेबसाईट पर खेलो पर दांव लगाकर अवैध लाभ अर्जित करना बताया जाने पर आरोपियो की निशादेही से 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से मोबाईल फोन, लेपटॉप, एटीएम, चेकबुक, बैंक पासबुक एवं पेनड्राईव जप्त की जाकर पुलिस थाना बघाना पर अपराध क्रमांक 121/24 धारा 419, 420 भादवि एवं 3/4, 4-क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में कुल 09 मुख्य आरोपियों सहित 22 आरोपी चिन्हित किये गये है। प्रकरण में 10 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है।
संयुक्त रूप से गठित विशेष टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से दिनांक 29.04.2024 को पुलिस थाना नीमच केंट एवं पुलिस थाना बघाना के प्रकरणों में फरार हरीश पारवानी उर्फ हरीश पायलट पिता गोपालदास पारवानी उम्र 46 वर्ष निवासी सिद्धी विनायक कालोनी बघाना को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरणों में अनुसंधान जारी होकर अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

जप्त मश्रुका- 
01 एप्पल मोबाईल, 01 एन्ड्राईड मोबाईल एवं 9730/- रूपयें

सराहनीय कार्य - 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक विजय सागरिया, उनि. शंभुसिंह चुण्डावत, प्रआर. ज्ञानचंद यादव, प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. आदित्य गौड़, आर. लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आर विश्वेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE