BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 4:46 pm
BIG NEWS : राहुल हत्या कांड में मात्र 2 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मामा, भांजे की हत्या कर हुआ था मौके से फरार, लेनदेन के मामले में हथोड़े से की थी निर्मम हत्या, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के भवानीमंडी मे हुई देर रात हत्या के मामले मे मात्र 2 घण्टे मे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दे की दिनांक 20.04.2024 को प्रार्थी गोपाल लाल पुत्र धन्नालाल जाति भील निवासी नाला के पास रामनगर भवानीमंडी ने एक रिपोर्ट पेश की थी की मेरी बेटी ममता का लड़का राहुल भील उम्र 19 साल का बचपन से मेरे पास रहता था। मैंने काम के लिए राहुल को हमारे रिश्तेदार राकेश के साथ जयपुर भेज दिया था। राकेश पूरा गेलाना गाँव मे रहता है अभी 5 दिन पहले राकेश भी जयपुर से भवानीमंडी आया था। आते ही राकेश ने मुझसे कहा कि राहुल मुझसे रुपए लेकर आया था अब वापस नहीं दे रहा है तो मैंने राकेश से कहा कि मैं दे दूंगा लेकिन आज रात को मुझे पता चला कि आबकारी चौराहे टगर पर राकेश पुत्र राम सिंह भील निवासी पूरा गेलाना थाना पिड़ावा के रुपए नहीं देने के मामले को लेकर झगड़ा कर मेरे नवासे राहुल को हथोड़ी की चोट मार कर हत्या कर दी। मामले को गंभीरता से देकते हूए प्रशासन एक्शन मे आई और मात्र 2 घंडे के अंदर आरोपी राकेश भील को निवासी पूरा गेलाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE