BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 4:53 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की कृषि उपज मंडी और आढ़त प्रथा, जब ठगी का शिकार हुए राजस्थान के किसान तो कार्यालय तक पहुंची शिकायत, फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई, अब अन्नदाताओं ने कर दी ये बड़ी मांग, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों को आज भी आढ़त प्रथा के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों की लापरवाही से जारी आढ़त प्रथा की वजह से कई व्यापारी किसानों को चुना लगा रहे हैं। हम्मालों के साथ मिलीभगत कर अन्नदाताओं को ठग रहे हैं। ऐसी ही एक शिकायत पूर्व में मंडी कार्यालय तक पहुंची थी। बावजूद ये प्रथा अभी भी जारी है। 

शहर के रेलवे स्टेशन रोड व सीआरपीएफ रोड पर कृषि उपज मंडी का संचालन होता है। प्रदेश की बड़ी मंडियों में शुमार होने के चलते मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज नीलामी के लिए लेकर पहुंचते हैं। लेकिन इन किसानों को मंडी में जारी आढ़त प्रथा के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गत दिनों भी चांदमल मुकेश फर्म के मालिक राजेश गर्ग की शिकायत मंडी कार्यालय तक पहुंची थी। ये शिकायत ठगी का शिकार हुए राजस्थान के झालावाड़ जिले के किसानों ने की थी। लेकिन इस शिकायत के बाद भी उक्त फर्म पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अन्नदाताओं की मानें तो कार्रवाई नहीं होने से उक्त फर्म का मालिक शेर बन गया है। वह खुले तौर पर मंडी के अधिकारियों व पत्रकारों को लेकर बोल रहा है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। किसानों ने मंडी की भारसाधक अधिकारी एसडीएम मैडम से भी हस्तक्षेप कर आढ़त प्रथा पर सख्ती के साथ अंकुश लगाने की मांग की है। साथ ही बताया कि ये आढ़तियें मंडी में रात 2 बजे तक घूमते हैं और किसानों को बरगलाने का काम करते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE