BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 4:01 pm
BIG REPORT : कांग्रेस की गांठ से, अब महापौर भी गई, कल तक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ गारंटी कार्ड दिखाने वाली महापौर शारदा सोलंकी ने भाजपा के मंच पर दिखाई अपनी गारंटी, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। कल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ लंबी बातें करने वाली मुरैना महापौर शारदा सोलंकी आज मंगलवार को भाजपा में चली गई है। उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्होंने श्योपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक रामनिवास रावत के साथ में भाजपा ज्वाइन कर ली है और कांग्रेस से टाटा बाय-बाय कर लिया है।


बता दें कि यह वही शारदा सोलंकी है जो कल तक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाषनी शरद यादव के साथ पत्रकार वार्ता में बैठी हुई थी और कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस का गारंटी कार्ड पत्रकारों को दिखा रही थी। मुरैना महापौर के इस कदम के बाद अब कांग्रेस के किसी भी नेता पर भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेसी नेताओं के बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। यह कब पलटा मार जाएं, कोई भरोसा नहीं है।


रामनिवास रावत का पहले से अंदेशा
बता दे कि कांग्रेसी नेता रामनिवास रावत का पहले से ही पता लग चुका था कि वह भाजपा में जाने वाले हैं। लेकिन महापौर के बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं थी। हालांकि इससे पहले शारदा सोलंकी भाजपा में जाने के लिए काफी प्रयासरत रही थी। वह मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीछे पीछे काफी दिनों तक घूमीं थी। उनका एक फोटो सिंधिया के साथ में आया था तो पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या वे भाजपा में जा रही हैं ? जिस पर उन्होंने यह जवाब दिया था कि क्या वह ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट नहीं कर सकती हैं। वह सामान्य रूप से उनसे मिलने गई थी। इसके बाद मुरैना के पत्रकार शांत हो गए और यह बात मान ली कि महापौर एक उम्र दराज और अच्छे घर की महिला है, वह जो भी बोल रही है, गलत नहीं बोल रही है, हो सकता है वह सामान्य भेंट करने गई हों, लेकिन महापौर द्वारा दिए गए इस सरप्राइज के बाद अब मुरैना का मीडिया जगत स्तब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE