BREAKING NEWS
KHABAR : सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन ने सौंपा.. <<     KHABAR : बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली,.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, आगे हो रहा.. <<     KHABAR : इंदौर कांग्रेस प्रत्याशी की नामवापसी के.. <<     KHABAR : सुनो सरकार हमें बचा लो, सिस्टम बना लाचार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी इस फीडर पर.. <<     KHABAR : अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्रा का किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी में बंपर आवक, बाहर.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के बीजेपी.. <<     VIDEO NEWS: न्याय की आस में भटक रही माँ, दबंगों के खौफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन की पहल,.. <<     KHABAR : आशापुरा दरबार की संस्थापिका गीता माताजी.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना श्योपुर लोकसभा से तीन दल मैदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुंह बोला देवर और 23 साल की महिला, जब इस.. <<     REPORT : नीमच शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने.. <<     KHABAR : जिले का ग्राम मजिरिया और रात में तेंदुए की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 4:04 pm
BIG NEWS : मंदसौर पुलिस की 30 अप्रैल की कॉम्बिंग गश्त के दौरान महत्वपूर्ण कार्यवाही, अलग-अलग थानों से 03 ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के अलग-अलग थानों के द्वारा कुल 03 ईनामी उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें थाना नई आबादी के द्वारा 10 हजार रू का ईनामी उद्घोषित बदमाश, थाना गरोठ के द्वारा 5000 हजार रू का 01 ईनामी उद्घोषित आरोपी बदमाश एवं थाना दलोदा के द्वारा 2000 रू का 01 ईनामी उद्घोषित आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस थाना नई आबादी के द्वारा 10 हजार रू के ईनामी बदमाश रामनारायण पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 47 साल नि रामपुरा जिला नीमच को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस थाना गरोठ के द्वारा 5000 रू के फरार ईनामी उद्घोषित बदमाश अय्याज पिता मेहबूब खां पटान उम्र 31 वर्ष नि ग्राम नगरी थाना दलौदा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस थाना दलौदा के द्वारा 2000 रू के ईनामी उद्घोषित बदमाश शरीफ खां पिता एवज खां नि बरगढ फंटा थाना औधोगिक क्षेत्र जावरा को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। 

इसी प्रकार कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा कुल 34 स्थायी वारंटी एवं 110 गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाये जाकर कुल 156 वारंट तामिल करवाये गये। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा हिस्ट्री शीटर/बदमाशों की चेकिंग करते कुल 117 निगरानी बदमाशों को चेक किया एवं 112 गुंडा/बदमाश चेक करते कुल 240 हिस्ट्री शीटर/गुंडा बदमाशों की चैकिंग की गई। इसी के साथ 05 जिलाबदर बदमाशों की भी चेकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्ते के दौरान मंदसौर पुलिस थाना गरोठ को 02 गुम अपहर्त महिलाओं को भी दस्तंयाब करने में सफलता मिली है। 

कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों समेत कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा गश्त की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE