BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 12:05 pm
BIG NEWS : मुंह बोला देवर और 23 साल की महिला, जब इस बहाने से ले गया अपने साथ.., फिर पति के खिलाफ कर किया ये घिनौना काम, जैसे ही चंगुल से छुट पीड़िता ने खोला बंद कमरे का वो राज तो उड़ गए सबके होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। मुंहबोले देवर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला ने देवर पर कई गंभीर आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे पति के खिलाफ ही झूठा बयान देने के लिए भड़काया। इतना ही नहीं दो माह तक किराए के कमर में रखकर उसके साथ रेप करता रहा। यहां से बचकर वह पति के पास पहुंची और पूरी सच्चाई बताने के बाद आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया।


भंवरकुआं पुलिस से अपनी शिकायत में आरोपी देवांशु के खिलाफ रेप केस दर्ज कराने वाली मुंह बोली भाभी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 23 साल की महिला ने बताया कि आरोपी रिश्ते में देवर लगता है। 16 फरवरी को मामा के बेटे की शादी की बात करने का कहकर साथ ले गया।


वह यहां से तेजाजी चौक स्थित दोस्त के रूम पर लेकर आया। पूछने पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद यहां अकेले में कहा कि तुम्हारा पति शराब पीने का आदी है। जो मुझे अच्छा नहीं लगता। उसने कहा कि वह मुझे पसंद करता है। मेरे बच्चों का भी ख्याल रखेगा। इस तरह की बात करते हुए देवांशु ने संबंध बनाए।


उसे रोका तो धमकाने लगा। देवांशु को पारिवारिक संबंधों का हवाला दिया। लेकिन वह नहीं रुका और कहने लगा कि तुम आज से मेरी पत्नी हो। मेरे साथ ही रहोगी। इस बात से इनकार करने पर उसने मेरे साथ मारपीट कर धमकाया और कहा कि अब कहीं नहीं जाने दूंगा और यह बात किसी को बताई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी और डर के चलते मैं चुपचाप रही। उसके कहे अनुसार उसके रूम पर ही रही।


पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी
महिला ने बताया कि दो दिन तक घर नही पहुंची तो पति ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। 26 फरवरी को इस बात की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस ने ढूंढा। यहां देवांशु अपने साथ लेकर बयान दिलवाने गया। उसने दबाव में जान से मारने की धमकी देते हुए पति के खिलाफ ही बयान दिलवा दिए। इसके बाद पति को जानकारी लगी कि देवांशु ने मुझे रखा हुआ है। तो देवांशु ने भंवरकुंआ से कमरा खाली किया और पालदा इलाके में दूसरी जगह कमरा दिलाकर वहां रखा।


मौका देखकर भागी, पति को बताई सच्चाई
पीड़िता ने बताया कि राजेन्द्र नगर में बयान देने के बाद भी कई बार देवांशु रेप करता रहा। 23 अप्रैल को देवांशु किसी काम से बाहर गया। इस बात की जानकारी उसे लगी तो वह ऑटो में बैठकर अपने पति के पास बाणगंगा चली गई। पति को पूरी बात बताई कि किस तरह से देवांशु उसे अपने साथ ले गया। जान से मारने की धमकी दी और घर में ताला लगाकर कई दिनों तक बंधक रखा। पति ने मामले में हिम्मत दी और देवांशु को लेकर थाने में आकर केस दर्ज कराने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE