BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 10:54 am
BIG NEWS : बिना इंजन दौड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे पटरी से उतरे, खंडवा में ओएचई पोल टेढ़ा हुआ, इटारसी-मुंबई रूट ढाई घंटे प्रभावित रहा, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 7.30 बजे मालगाड़ी बिना इंजन के ही 200 मीटर तक दौड़ गई। मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। ओवर हैड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन का पोल टेढ़ा हो गया। इस वजह से इटारसी-मुंबई अप-डाउन ट्रैक पर ढाई घंटे से ज्यादा यातायात बाधित रहा।


खंडवा रेलवे स्टेशन जंक्शन है। दिल्ली - मुंबई वाया भोपाल, जबलपुर से कनेक्ट है। खंडवा आने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को आसपास के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर रोक कर रखना पड़ा। गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ाा।


सीपीआरओ मुंबई डॉ. स्वप्निल मीणा ने बताया कि चेकिंग के बाद अप एंड डाउन लाइन पर ट्रेनों को रवाना किया गया।


मालगाड़ी के पहियों में पॉइंट नहीं लगाए ...आगे बढ़ गई
गिट्‌टी से भरी 12 डिब्बों की मालगाड़ी खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर सोमवार रात से खड़ी थी। इंजन नहीं जुड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के पहियों में पॉइंट (रोककर रखने के लिए टेक) नहीं लगाए गए थे। ऐसे में मालगाड़ी आज सुबह आगे बढ़ गई। मालगाड़ी लूप लाइन पर थी। इसके डिब्बे डिरेल होकर ओएचई पोल से टकरा गए। पोल टेढ़ा होने की वजह से बिजली सप्लाई बंद हो गई। रेल कर्मियों ने ढाई घंटे की मेहनत के बाद मेन लाइन को शुरू कराया। लूप लाइन पर काम जारी है। इसे ठीक होने में और समय लग सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE