BREAKING NEWS
BIG NEWS : सिंगोली क्षेत्र की बेटी संजीदा खान बनी.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ क्षेत्र के तरौली जंगल में लगी भीषण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर मिश्रा ने कालातीत सदस्यों को ऋण.. <<     KHABAR : क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रशासन की निगरानी में बांटे कपास बीज,.. <<     BIG NEWS : जावरा-उज्जैन सड़क मार्ग सिंहस्थ मेले के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, इंदौर से.. <<     VIDEO NEWS: अगर आपने भी लगवाई है कोवेक्सीन तो ये खबर.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को होगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर गुप्‍ता की अध्यक्षता में हुई.. <<     REPORT : जिले के खातेगांव अनुभाग में बिना मुंढेर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में फसलक्षति मुआवजा वितरण में.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी ने नगर निगम ने चलाया अभियान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 11:06 am
KHABAR : वोटर स्लिप के साथ दिए जाएंगे पीले चावल, अब आर्केस्ट्रा, रील्स, क्विज, रंगोली-मेहंदी से वोटिंग बढ़ाने की कवायद, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। दो चरणों में कम वोटिंग के बाद चुनाव आयोग ने तीसरे और चौथे चरणों में मतदान बढ़ाने के लिए व्यापक तैयारी की है। भोपाल में 7 मई को होने वाले मतदान से पहले म्यूजिकल आर्केस्ट्रा किया जाएगा। वहीं मतदाता स्लिप पीले चावलों के साथ समारोहपूर्वक बांटी जाएगी। भोपाल में 100 ऐसे बूथ हैं जिनमें 2019 के लोकसभा चुनाव में 50प्रतिशत से कम वोटिंग हुई थी।


वहीं भोपाल की सभी 6 शहरी सीटों पर प्रदेश की औसत वोटिंग 71 प्रतिशत, से कम वोटिंग हुई थी। इन सभी पर आयोग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी के सिलसिले में टीमें कॉलेजों में जाकर प्रश्न-उत्तर के माध्यम से जागरूकता ला रही हैं। 2 मई को डीबी मॉल में म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा जिसमें यही चुनावी क्विज भी आयोजित होगी। युवाओं से चुनाव पर रील्स बनवाई जा रही हैं। 5000 से अधिक लाइक्स हों तो इनाम दिया जा रहा है।


कोटवार और स्वच्छता वाहनों के जरिये घोषणा
चुनाव आयोग की योजना के मुताबिक शहरी इलाकों में स्वच्छता वाहन और गांवों में कोटवार मुनादी करके मतदान का दिन याद दिलाएंगे। मतदान में लगने वाले दस्तावेज के बारे में बताएंगे। जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा पहले दो चरणों में महिलाओं की कम वोटिंग के कारण महिलाओं से जुड़े विभाग जैसे आजीविका मिशन, महिला बाल विकास आदि लगातार गतिविधियां चलाएंगे।


38,000 से ज्यादा बूथों पर चलेंगी गतिविधियां
आयोग के प्लान में तीसरे चरण की भोपाल सहित 9 सीटों के 20456 और चौथे चरण के 18007 बूथों पर बूथ चलें अभियान के तहत ये गतिविधियां होंगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ बीएलओ, मैदानी कार्यकर्ता औरग्राम पंचायत को पुरस्कार दिया जाएगा। ह्यूमन चेन, रंगोली, शपथ-संकल्प, मेहंदी, ड्राइंग, साइकिल-बाइक रैली सहित आयोजन भी होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE