मंदसौर। जिला चिकित्साल एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय वृद्ध जन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्ध जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला चिकित्सालय मंदसौर, सिविल हॉस्पिटल गरोठ, भानपुरा, शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ, मल्हारगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका, नगरी, पिपलिया मंडी, नारायणगढ़, कयामपुर अस्पतालों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं एवं पुरुषों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई स शिविर में आने वाले मरीजों की जांच में नेत्र परीक्षण, मेडिसिन, सर्जरी, क्षय रोगियों की खखार जांच, नाक कान गला, डेंटल, बीपी, शुगर की जांच की गई । पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी बनाई गई । चिन्हित किए गए मरीजों के कार्ड बनाकर दिए गए । जिससे उनकी नियमित रूप से अस्पताल में जांच की जाएगी । फिजियोथैरेपिस्ट के द्वारा फिजियोथैरेपी सेवा दी गई । आवश्यकता अनुसार चिन्हित मरीजों को निशुल्क फिजियोथैरेपी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी । शिविर में वृद्धावस्था के दौरान हल्के नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन, पूरी नींद लेना, दैनिक दिनचर्या के संबंध में भी जागरूक किया गया ।