मंदसौर। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के धंधेड़ा गांव में शुक्रवार को छत निर्माण का कार्य करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लदुना निवासी कवरलाल बागरी (42) पिता राजाराम बागरी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य श्रमिक भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक धंधेड़ा गांव में मकान की छत भराई के दौरान कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।