नीमच। स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं हनुमान मंदिर से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को स्थायी किए जाने तथा अन्य लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।