BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 1:33 pm
BIG NEWS : रतनगढ़ क्षेत्र के तरौली जंगल में लगी भीषण आग, नजदीकी खेतों में भी हुआ नुकसान, फायर ब्रिगेड की मदद से पाया आग पर काबू, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। जाट पंचायत क्षेत्र में गांव तरौली के पास जंगल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आए नजदीकी खेतों में भी नुकसान होना बताया गया है।
सोमवार देर शाम मिली जानकारी के अनुसार गांव तरौली के पास जंगल में दोपहर अचानक आग लग गई। घना धुआं उठते देख गांव के लोग जंगल की ओर दौड़े, तथा आग बुझाने के लिए पंप इत्यादि संसाधन जुटाएं गए लेकिन विद्युत आपूर्ति बंद होने से पानी का प्रबंध नहीं हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बाद में राजस्व विभाग की सूचना पर रतनगढ़ से घटना स्थल पहुंचे, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इससे पूर्व जंगल से लगा किसान, नारायण माली का खेत भी आग की चपेट में आ गया। जिससे खेत में रखा भूसा इत्यादि भी जलकर भस्म हो गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चला है, लेकिन कुछ लोग बता रहे है कि दोपहर के समय भीषण गर्मी के बीच चली हवा के दौरान अचानक तेज धुंआ उठते देखा गया तब जंगल में आग लगने की जानकारी मिली। बाद में उसी समय पंचायत सहित राजस्व कर्मचारियों को सूचना दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE