BREAKING NEWS
NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 5:33 pm
KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा नीमच का व्यापारी समूह, 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम, प्रगति मैदान में भारतीय व्यापारी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन में नीमच से भी व्यापारियों का एक समूह शामिल होगा।

आयोजकों के अनुसार महोत्सव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामना संदेश प्राप्त हुए हैं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय व्यापार, एमएसएमई, स्टार्टअप, स्वदेशी उद्योग तथा ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को प्रोत्साहित करना है।

अमित शाह करेंगे उद्घाटन-
भारतीय व्यापारी महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य प्रमुख अतिथि मौजूद रहेंगे। CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं CAIT राष्ट्रीय महिला विंग की मुख्य संरक्षक स्मृति ईरानी की भी उपस्थिति प्रस्तावित है।

देशभर के व्यापारियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच-
CAIT मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं संयुक्त अध्यक्ष गोविंद दास असाटी ने बताया कि महोत्सव देशभर के व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप, एमएसएमई और व्यापारिक संगठनों को एक मंच प्रदान करेगा। विभिन्न राज्यों के व्यापारी अपने उत्पादों और उद्योगों के स्टॉल लगाएंगे। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों, व्यापारियों और खरीदारों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

नीमच से व्यापारी समूह करेगा सहभागिता-
CAIT नीमच के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि नीमच से व्यापारियों का एक समूह महोत्सव में सहभागिता के लिए नई दिल्ली जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नीमच के व्यापारियों के लिए देशभर के व्यापार जगत से जुड़ने, नए बाजारों को समझने और व्यापार विस्तार की संभावनाएं तलाशने का अवसर है।

व्यापारी समूह महोत्सव के दौरान आधुनिक व्यापार पद्धतियों, डिजिटल तकनीक, नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसरों की जानकारी हासिल करेगा। साथ ही विभिन्न राज्यों के व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से संपर्क कर भविष्य में व्यापारिक सहयोग की संभावनाएं तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

ललित अग्रवाल ने कहा कि बदलते व्यापारिक परिवेश में नीमच के व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर के मंचों से जोड़ना आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार को नए बाजारों और आधुनिक तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने नीमच जिले के व्यापारियों, उद्योगपतियों और युवा व्यवसायियों से राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत व्यापारी देश की मजबूत अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE