BREAKING NEWS
NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 5:31 pm
BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, सोयाबीन रिसर्च सेंटर के लिए मिली निशुल्क भूमि, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में लोकहित और प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट में लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका


भोपाल-विदिशा फोरलेन और मेट्रोपॉलिटन सिटी का विकास
राजधानी भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कैबिनेट ने भोपाल से विदिशा के बीच फोरलेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को ₹1,700 करोड़ से अधिक की लागत से पूरा किया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच आवागमन सुगम और तेज होगा।


सोयाबीन रिसर्च सेंटर के लिए भूमि आवंटित
प्रदेश में कृषि शोध को बढ़ावा देने के लिए सोयाबीन रिसर्च सेंटर की स्थापना हेतु इच्छावर में 20 हेक्टेयर भूमि निशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। ज्ञात हो कि राज्य  सरकार इस पूरे वर्ष को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मना रही है।


दुग्ध उत्पादन में 20% वृद्धि का लक्ष्य और एविएशन का विस्तार
शिक्षा मंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से कार्य चल रहा है और इसे 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एविएशन सेक्टर का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।


सुरक्षा और वीरता पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी
प्रदेश की औद्योगिक सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए खंडवा में ‘औद्योगिक सुरक्षा बल’ के गठन का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने ‘रानी दुर्गावती पुरस्कार’ और ‘रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार’ की सम्मान राशि को बढ़ाकर ₹2 लाख कर दिया है।आगामी 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की जांच के लिए समिति गठित
देवास में हुए दुखद पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट ने इसकी निष्पक्ष जांच के लिए एक एकल सदस्यीय टीम का गठन किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE