चित्तौड़गढ़। अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में सुख-शांति की मंगलकामना को लेकर श्री शिव भक्त मंडल नेतावल महाराज के तत्वावधान में सर्व समाज की प्रथम विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर, घोसुंडा से प्रारंभ होकर नेतावल स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
शिव भक्त मंडल के नारायण लाल शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा का बैजनाथिया पहुंचने पर ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
कांवड़ियों ने भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा पूरी की। नेतावल स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर पंडित प्रमोद के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान मंगलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
यात्रा में मिट्ठूलाल जाट, दीपक शर्मा, प्रकाशचंद शर्मा, नरेंद्रनाथ योगी, पवन सोनी, कमलेश सोनी, पप्पूलाल जाट, किशन जाट, कैलाश जाट, नटवर सिंह, माधवलाल जाट, डॉ. सुशांत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिर पहुंचने पर नेतावल के ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भगवान शिव से अच्छी वर्षा, सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की गई।