BREAKING NEWS
BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 11:14 am
REPORT : जिला अधिकारी ने ली समय सीमा पत्रों एवं विभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए जनसहयोग के माध्यम से नदी-नालों की साफ-सफाई कराने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों एवं विभागीय समन्वय की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन-2024 निष्पक्ष, शांतिपूर्ण होने पर सभी जिला अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने मतगणना संबंधी आवश्यक निर्देश सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर शिवम यादव, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर, डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इसके पश्चात कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की वर्तमान स्थिति के बारे में पीएचई कार्यपालन यंत्री, सीएमओ एवं सीईओ से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट होने की संभावना हो, वहां पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये तथा पेयजल संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक स्त्रोत का भी चिन्हांन करें। साथ ही उन्होंने पानी के दुरूपयोग पर पूर्णतरू प्रतिबंध लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि सीएमओ अपने-अपने क्षेत्र के नदी-नालों की साफ-सफाई, गाद आदि कार्य जनसहयोग के माध्यम से बरसात आने के पूर्व कराना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर बाफना ने बताया कि शाजापुर जिला भूजल दोहन की श्रेणी में अतिदोहित है एवं प्रतिदिन पेयजल का संकट गंभीर होता जा रहा है उक्त समस्या से निजात पाने के उद्देश्य से जिले में भूजल पुनर्भरण के कार्याे को प्राथमिकता से किया जाना अतिआवश्यक है। इसके लिए शाजापुर जिले में वर्षा काल के पूर्व जनजागरूकता के माध्यम से ग्रामीणों को जोड़कर भूजल पुनर्भरण के लिए गली प्लग/बोल्डर नाला बंधान के कार्याे का जनसहयोग से क्रियान्वयन किया जायेगा। कलेक्टर बाफना ने नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिये कि बरसात से पहले उक्त कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए अभी से ऐसे स्थानों का चयन ग्रामीणों, सरपंचों, सचिवों, वरिष्ठ नागरिकों के माध्यम से सुनिश्चित करें।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी को वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न की चेकिंग कर 31 मई तक हटाने की कार्यवाही करने, दुर्घटना संभावित स्थानों का चयन करने, खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि उचित मूल्य की दुकानों पर खराब गेहूं का वितरण नहीं हो, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिये कि वे समय-समय पर उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर निरीक्षण करें। इस दौरान उन्होंने गेहूं उपार्जन की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये कि गेहूं उपार्जन के परिवहन में कोई भी अंतर नहीं आना चाहिये। इस दौरान कलेक्टर ने सेग्रीगेशन, कोर्ट में लंबित प्रकरण, आंगनवाड़ी केन्द्रों की मरम्मत, सीएम हेल्पलाइन, संबल, राजस्व, जनजातीय कार्य विभाग आदि के कार्यों की भी समीक्षा की।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE