BREAKING NEWS
BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2024, 7:06 pm
REPORT : साप्ताहिक अंतर विभागीय एवं मतगणना कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने कहा- पीडब्ल्यूडी विभाग मतगणना कक्ष अच्छे से तैयार करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभाग की समीक्षा बैठक एवं मतगणना कार्यों की समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कक्ष अच्छे से तैयार किया जाए। मतगणना कक्ष में टेबल लगवाने, बाहर की तरफ जाली लगवाने का काम व्यवस्थित तरीके से करें। पूरे परिसर में पीने का पानी एवं कूलर की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पीने का पानी एवं चलित टॉयलेट के संबंध में नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सुचारू विद्युत व्यवस्था के लिए एमपीईबी विभाग को निर्देश दिए गए।

सभी जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागों के कार्यों की समीक्षा जनपद स्तरीय बैठक में जाकर भी किया करें। जिससे कार्य जल्दी पूर्ण होंगे। पीआईयू विभाग उप स्वास्थ्य केंद्र पिपलिया मंडी के अधूरे कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करें। एमपीआरडीसी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि टोल बूथ पर आपातकालीन गेट हमेशा चालू रहना चाहिए। चालू नहीं रहने की स्थिति में कार्यवाही करें। मंडी सचिव सभी मंडियों में व्यवस्था को सुधारे तथा किसानों के भुगतान को लेकर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उपार्जन अंतर्गत फसल बेचने की अंतिम तिथि 31 मई है। इसके लिए उपार्जन से जुड़े अधिकारी अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए उपार्जन का कार्य करवाए। वृक्षारोपण के लिए सभी विभाग अभी से प्लान तैयार करें। जिससे वर्षा ऋतु के समय अच्छे प्लान के साथ पौधारोपण किया जा सके। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE