BREAKING NEWS
BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 11:03 am
KHABAR : पेयजल व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- मोहित बिल्डकॉन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराए, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने नगरीय एवं जनपद पंचायतवार पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

कलेक्टर ने ग्राम सागड़िया में इलेक्ट्रीक कनेक्शन कटने एवं कार्य अधुरा होने से सम्बंधित फर्म मोहित बिल्डकॉन इन्दौर के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। ग्राम तिलावद गोविंद में कनेक्शन पाईप 01 फिट नीचे करना है, बरनावद में सरपंच द्वारा डाली गई पाईप लाईन का सम्पवेल से जोड़ने, ग्राम मो.बड़ोदिया में नवीन नलकूप खनन एवं नलकूप के लिये विद्युत प्रदाय का समय बढ़ाने, मनरेगा के तहत स्वीकृत अपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण के लिए आई.डब्ल्यू.एम.पी. समिति को सम्मिलित कर जल संरक्षण संरचनाओं का चिन्हाकन करना तथा पुराने स्ट्रेक्चर को पूर्ण करें, जिससे की पानी का संग्रहण किया जा सके। उन्होंने अमृत सरोवर अंतर्गत शासकीय तालाब/खेत को मछली पालन करने हेतु चिंहाकन कर एन.आर.एल. एम. समिति को दिये जाने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पोलायखुर्द में नल-जल योजना के स्त्रोत में पानी कम हो जाने के कारण पेयजल आपूर्ती में आ रही समस्या का समाधान करने के लिए भी कहा।  

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर शिवम यादव, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री  वीएस चौहान सहित जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री वीएस चौहान, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE