शाजापुर। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया द्वारा बताया गया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार म.प्र. राज्य कुश्ती अकादमी भोपाल के लिए वर्ष 2024-25 के प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 30 एवं 31 मई 2024 को भोपाल मे आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य प्रशिक्षक महासिंह राव मोबाईल नं. 9868119398 पर सम्पर्क कर चयन स्पर्धा मे भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले नवीन खिलाड़ियों के लिए आयु 12 से 16 वर्ष एवं राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए आयु 12 से 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी प्रकार म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी, भोपाल मे खिलाड़ियों के बोर्डिग/डे-बोर्डिंग स्कीम के वर्ष 2024-25 के प्रतिभा चयन कार्यक्रम 24 से 11 जून 2024 तक जबलपुर में 24 मई को, ग्वालियर में 27 मई को, उज्जैन (बडनगर) में 05 जून को तथा इंदौर में 06 जून 2024 को एवं भोपाल में 10 एवं 11 जून 2024 को आयोजित किया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए रोशनलाल मोबाईल नं. 9893990581 पर सम्पर्क करें। उक्त दोनों चयन प्रतिभा कार्यक्रम मे शामिल होने वाले खिलाडियो को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मूल निवासी/स्थानिय निवासी प्रमाण-पत्र की मूल कॉपी एवं उनकी छायाप्रति सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। खिलाडियो को चयन के लिए प्रतिभागिता के लिए रहना-खाना, आने-जाने के व्यय स्वयं वहन करना होगा। विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भत्ता प्रदाय नहीं किया जायेगा।