मनासा। शासकीय हाई स्कूल खड़ावदा जिला नीमच में शासन के निर्देशानुसार समर कैंप का आयोजन दिनांक 17 मई 2024 से निरंतर किया जा रहा हैं। जिसमे विद्यालय के कैचमेंट एरिया खड़ावदा, धरमपुरा, मोकडी, घोटा पिपलिया के विद्यार्थी प्रतिदिन सुबह समर कैंप में हिस्सा ले रहे हैं।
स्कूल के प्राचार्य दिलीप ग्वाला ने बताया कि अभी तक विद्यार्थियों को शतरंज, कैरम, लूडो, योगा, सूर्य नमस्कार, संगीत का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आगामी गतिविधि में मेहंदी बनाना, स्वास्थ्य की देखभाल, कैरियर मार्गदर्शन, स्वरचित कविता/कहानी लेखन की कला सीखने के साथ साथ विभिन्न प्रकार के खेलों की इंडोर गतिविधियां संपन्न होना है। उक्त प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षक बी एल मालवीय के साथ विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित करके विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।