BREAKING NEWS
NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 11:53 am
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को होगी मतगणना, विधानसभा स्तर पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 20 मई को विधानसभा मुख्यालयों पर मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया।        

इस दौरान प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर राजेश कानूनगो ने डाकमत पत्रों की गिनती, उनका परीक्षण, उन्हें मान्य अथवा रद्द करने के नियम एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ईव्हीएम से मतगणना उनका सारणीकरण करने की पूरी प्रक्रिया समझाइए।    

प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना-
मतगणना की प्रक्रिया 04 जून प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम डाकमत्र पत्र खोले जाकर उनको गिना जाना प्रारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात 8ः30 बजे से ईव्हीएम में डाले गए मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी। मतपत्र लेखा से ईव्हीएम में डाले मतों की संख्या का मिलान किया जाएगा। सर्वप्रथम ईव्हीएम में डाले गए मतों की संख्या टोटल बटन दबाकर पीठासीन अधिकारी द्वारा जारी मतपत्र लिखे में दर्ज संख्या का मिलान किया जाएगा। उक्त मिलान होने पर ईव्हीएम के रिजल्ट सेक्शन को खोलकर रिजल्ट देखा जाएगा।      

इस प्रशिक्षण में सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण अश्विन गुप्ता, मास्टर ट्रेनर राहुल पाध्ये, बीएल भाटे, सतविंदर सिंह भाटिया, एनके पाटीदार आदि के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE