BREAKING NEWS
NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 12:02 pm
BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, इंदौर से यात्रियों को लेकर निकली थी बस, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना होते ही मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस और एंबुलेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। राजगढ़ में सोमवार रात इंदौर से अशोकनगर जा रही निजी बस पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बस में 55 यात्री सवार थे, जिनमें से 40 घायल हो गए। 19 का इलाज इंदौर, 3 का शाजापुर, 10 का ब्यावरा और 3 का पचोर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में बच्चे-बुजुर्ग शामिल हैं। हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए हैं। एक महिला यात्री ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और बार-बार मोबाइल देख रहा था।

जानकारी अनुसार इंदौर से आकर पिछोर जा रही बालाजी बस सर्विस की बस क्रमांक यूपी-78-जीटी-3394 आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास पुलिया से नीचे गिरी है। हादसा रात एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। सूचना मिलते ही पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। पचोर से शाजापुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ डॉ. सचिन नायक ने बताया कि 22 घायल यात्रियों को यहां लाया गया, जिसमें से 19 गंभीर रूप से घायल थे, उनको इंदौर रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हरिओम पिता हसरत सिंह कुशवाह निवासी भटोली अशोकनगर और एक अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी उम्र लगभग 30 साल होगी। पचोर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद 22 घायलों को शाजापुर रेफर किया गया। शाजापुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उपचार के बाद 19 घायलों को इंदौर रेफर किया है।

बस में सवार महिला यात्री हीरा प्रजापति ने बताया बस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। वो बार-बार मोबाइल देख रहा था। देवास मक्सी के बीच में बस एक होटल पर एक घंटे के लिए रुकी थी। ड्राइवर ने दो बार पहले बस रोकी, तीसरी बार बस नीचे गिर गई। जैसे ही हादसा हुआ दो लड़के मेरे ऊपर आकर गिर गए। बस में सवार सभी यात्री घायल हुए हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE