BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2024, 8:22 pm
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी विभाग स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक एवं निर्वाचन कार्याे की समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर यादव ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा की स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान के साथ-साथ स्कूली बच्चों के माता-पिता से घर पर जाकर संपर्क करें। साथ ही मतदाता जागरूकता संदेश के बारे में भी बताएं। महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार करें। इसके साथ ही घर-घर पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण आहार, गर्भवती महिला की जानकारी भी एकत्रित करें। नगर पालिका कचरा वाहनों में 13 मई मतदान दिवस के गीत बजवाए। इसके साथ ही विभागों द्वारा किए जा रहे हैं प्रचार कार्य का कॉल सेंटर के माध्यम से भी लगातार क्रॉस चेकिंग की जाएगी। मंडी सचिव मंडी में, उपार्जन केन्द्रों एवं सहकारी उचित मूल्य की दुकानों पर भी मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगवाए। जिससे मतदाताओं को 13 मई मतदान दिवस के संबंध में जानकारी हो सके। ऐसे निजी संस्थान जो मतदान दिवस के दिन मतदाताओं को कोई विशेष छूट प्रदान कर रहे हैं, तो छूट  के संबंध में संस्थान के बाहर ही पोस्टर लगवाए। जिससे मतदाताओं को पता चल सके। मतदान केंद्र पर आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ गर्मी के कारण मतदाताओं एवं मतदान दलों को कोई परेशानी ना हो, इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मेडिकल की टीम भी साथ में भेजी जाए। जो स्वास्थ्य संबंधी समस्या को समाधान करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE