BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का.. <<     BIG REPORT : कृषि उपज मंडी में चलाया जागरूकता अभियान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के भदवामाता मंडल में बीजेपी.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर की कृषि उपज मंडी और आढ़त प्रथा, जब.. <<     VIDEO NEWS: देवास में हाटपीपल्या के खेत में बने कुऐ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राहुल हत्या कांड में मात्र 2 घंटे में.. <<     BIG VIDEO : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी.. <<     BIG VIDEO : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी.. <<     BIG NEWS : नीमच की बघाना थाना पुलिस और आईपीएल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच शहर के श्री सीताराम जाजू कन्या.. <<     BIG NEWS : राजस्थान का मंगलवाड़ थाना क्षेत्र और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस की गांठ से, अब महापौर भी गई, कल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 4:21 pm
KHABAR : स्कूल चले हम अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, राज्यमंत्री परमान ने कहा- श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण और देश के लिए एक यौद्धा तैयार करने का कार्य शिक्षक का होता है, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर। शिक्षा के मंदिरों से एक श्रेष्ठ नागरिक के निर्माण करने और देश के लिए एक यौद्धा तैयार करने का कार्य शिक्षक का होता है। यह बात प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने आज शुजालपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत आयोजित हुई जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, नगरपालिका अध्यक्ष बबिता परमार, विजय सिंह बैस, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डीपीसी राजेन्द्र शिप्रे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

राज्यमंत्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि एक श्रेष्ठ नागरिक के निर्माण करने और देश के लिए एक यौद्धा तैयार करने का कार्य शिक्षक का होता है। सबसे कठिन इस कार्य का संकल्प शिक्षकों ने लिया है, इसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे एक शिक्षक होता है। देश में शिक्षक का स्थान सर्वश्रेष्ठ कैसे बने इस पर कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि हमारे यहां पूर्व में गुरूकुल के माध्यम से शिक्षा ज्ञान आधारित गुणवत्तापूर्ण दी जाती थी, इससे अच्छे शिक्षक और अच्छे नागरिक बनते थे। गुरूकुल में सभी धर्माे के शिक्षक थे, कोई भेदभाव नहीं था। अंग्रेजों ने भारत की शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दिया था। आने वाले समय में कई परिवर्तन शिक्षा के क्षेत्र में दिखेंगे। शिक्षा व्यवस्था से लोगों को रोजगार मिले और दुनिया के सामने हमारे नागरिक प्रतियोगिता कर सके, इसे दृष्टिगत रखते हुए नई शिक्षा नीति बनाई गई है। प्राथमिक पूर्व शिक्षा का भी नई शिक्षा नीति में प्रावधान किया गया है, जिसमें 3 वर्ष की आयु वर्ष के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा। इन बच्चो की शिक्षा बस्ते से मुक्त रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश विद्यालयों में विश्वस्तरीय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी की भी शिक्षा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे पढ़ने में अच्छे तो होते है, किन्तु अंग्रेजी से डरते है। ऐसे बच्चों के लिये भाषा बाधा नहीं बनेगी। मध्यप्रदेश में मेडीकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा मातृ-भाषा हिन्दी में कर दी है। 
राज्यमंत्री परमार ने कहा कि प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त सीएम राईज विद्यालयों का निर्माण हो रहा है। सीएम राईज विद्यालयों में अब गरीब के बच्चें भी अध्ययन कर सकेंगे। शाजापुर जिले में भी 6 सीएम राईज विद्यालय स्वीकृत किये गये है। इनमें से गुलाना का विद्यालय बनकर तैयार हो गया है, जिसका आगामी जून माह में लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अन्य कामों से मुक्त करने पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही शिक्षकों की सी.आर. ऑनलाइन करने और शिक्षकों को 15 मई तक पात्रतानुसार उच्च प्रभार देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 42 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किये गये हैं। इस वर्ष 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। अगस्त-सितम्बर माह में उनके भी नियुक्ति आदेश जारी कर दिये जायेंगे। राष्टीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार हर वर्ष शिक्षकों की लगातार भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा कि सस्ती शिक्षा, सबको शिक्षा एवं समान शिक्षा का संकल्प पूरा करने के लिए कक्षा 5वी एवं 8वी की परीक्षा बोर्ड आधारित कर दी गई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE