BREAKING NEWS
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मांगी गई जानकारी समय-सीमा में उपलब्ध नहीं.. <<     KHABAR : कक्षा- 5 वीं और 8 वीं की पुनः परीक्षा के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच सहित मप्र के नामी अखबारों में आज इन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास.. <<     KHABAR : सेन जी महाराज की 724वीं जयंती पर होंगे कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही पुखराज बाई मेहता, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत मीडिया को पेड.. <<     BIG NEWS : डीकेन में अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप अभियान के तहत ग्राम क्षिप्रा में.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव और भाजपा प्रत्याशी सुधीर.. <<     KHABAR : श्री महाकालेश्वर मंदिर में सौमिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर दर्ज किए 02.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 8:19 pm
KHABAR : 21 जून को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन, सेमिनार होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। 21 जून को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वृहद पैमाने पर योग प्रदर्शन कार्यक्रम एक ही समय पर आयोजित किया जायेगा। 21 जून को सभी शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम किया जाएगा। विद्यालयों में 7वीं से 12वीं कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी, शिक्षक तथा विद्यालयीन स्टॉफ सामूहिक योग करेंगे। सामूहिक योग सुबह 7 बजे से कॉमन योग प्रोटोकाल के अनुसार प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा कराया जायेगा।अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक विकास में योग की उपादेयता की दृष्टि से विद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों के लिये 19 और 20 जून को योग सेमीनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।यह बात प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी ने कही।

योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका किसी धर्म अथवा पंथ से कोई संबंध नहीं हैं। सामूहिक योग प्रदर्शन पूर्णतः स्वैच्छिक है, किन्तु प्रदेश की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में इसे आवश्यक रूप से आयोजित किया जाएगा। योग कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिये किसी विशेष रंग के परिधान अनिवार्य नही है, यथा संभव विद्यार्थीगण सफेद टी-शर्ट एवं लोवर अथवा शालेय गणवेश में योगाभ्यास कर सकते हैं।जिला स्तरीय सामूहिक योग आयोजन स्थल पर मौसम जनित परिस्थितियों के अनुरूप विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक प्रबंध के भी निर्देश दिए गए हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE