BREAKING NEWS
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मांगी गई जानकारी समय-सीमा में उपलब्ध नहीं.. <<     KHABAR : कक्षा- 5 वीं और 8 वीं की पुनः परीक्षा के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच सहित मप्र के नामी अखबारों में आज इन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास.. <<     KHABAR : सेन जी महाराज की 724वीं जयंती पर होंगे कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही पुखराज बाई मेहता, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत मीडिया को पेड.. <<     BIG NEWS : डीकेन में अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप अभियान के तहत ग्राम क्षिप्रा में.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव और भाजपा प्रत्याशी सुधीर.. <<     KHABAR : श्री महाकालेश्वर मंदिर में सौमिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर दर्ज किए 02.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 11:31 am
KHABAR : मुरैना में एक कियोस्क संचालक ने सीएम की इस लाड़ली बहना योजना पर पलीता लगाते हुए 42 महिलाओं की राशि हड़प ली, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले के पोरसा जनपद पंचायत में कियोस्क संचालक ने शिवराज सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना लॉन्च की है। योजना के तहत महिलाओं को 1000,1000 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। सीएम ने राशि को धीरे-धीरे बढ़ाने की भी घोषणा की है। तकि महिलाओं को घर चलाने में परेशानी ना हो लेकिन मुरैना में एक कियोस्क संचालक ने सीएम की इस महत्वाकांक्षी योजना पर पलीता लगाते हुए 42 महिलाओं की राशि हड़प ली, महिलाओं ने इसकी शिकायत पहले संबंधित थाने में की लेकिन जब थाने वालों ने इसकी सुनवाई नहीं की उसके बाद आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव से उन्होंने न्याय के लिए गुहार लगाई, महिलाओं का कहना है कि ना तो उनके पास एटीएम कार्ड है नाही पासबुक सरपंच सचिव और कियोस्क संचालक ने कागज रख रखे हैं। लाडली बहना योजना का पैसा जब उनके खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डाला तो उन्होंने बैंक में जाकर दिखाया तो उनके खाते में पैसा नहीं आया जब उन्होंने आधार कार्ड से जांच कराई तो पता चला के उनका खाता किसी अन्य बैंक में है उसमें पैसा आया और निकल चुका है, तब उन्होंने इसकी शिकायत करना शुरू किया तो कियोस्क संचालक ने उन्हें पैसे ना देने की धमकी भी दे डाली, जानकारी के अनुसार पोरसा जनपद के दीना पुरा गांव की 42 महिलाओं ने कियोस्क संचालक रवि तोमर पर लाडली बहना योजना की राशि हड़पने के आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने बताया कि रवि तोमर गांव आकर फिनो बैंक में सभी का खाता खोला और झूठ बोलकर खाते खोलकर ले गया। जब लाडली बहना योजना की राशि आई तो वो पैसे लेने के लिए रवि तोमर के पास पहुंचे तो रवि तोमर ने कहा तुम्हारे बाप ने पैसे डाले हैं। इसकी शिकायत महिलाओं ने सबसे पहले संबंधित थाने में जाकर की लेकिन थाना प्रभारी ने कोई सुनवाई नहीं की फिर वह जनपद पंचायत पोरसा पहुंची लेकिन जनपद सीओ ने भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की उसके बाद वह अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव के यहां गुहार लगाने आई,हमारे पास कोई पैसा नहीं है,100 रुपए लेने हो तो ले लो,इसके बाद सभी महिलाएं निराश होकर लौट आईं। मंगलवार को सभी पीड़ित महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कियोस्क संचालक रवि तोमर के खिलाफ शिकायत की। वहीं अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव ने बताया कि कुछ महिलाओं ने कियोस्क संचालक के खिलाफ शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है,जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी, अब देखना होगा लाडली बहना में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर अधिकारी कार्यवाही कर पाएंगे या नहीं......

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE