BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 11:48 am
BIG NEWS : भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल के अवसर पर महा जनसंपर्क अभियान में कैबिनेट मंत्री ने की चौपाल पर चर्चा, लोगों की समस्या सुन चौपाल पर ही किया निराकरण, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने रतनगढ़ नगर में महा जनसंपर्क के अवसर पर जगह जगह चौपाल पर चर्चा की साथ ही लोगों की समस्या सुन मौके पर निराकरण किया। 
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार और मध्य प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना के बारे में लोगों से विस्तृत में चर्चा की और उन्हें सभी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने इस पूरे भारत में एवं क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल बनाया है जिसके साथ ही हर परिवार को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना उठाना पड़े एवं किसी भी बात से डरने की जरूरत नहीं आज बच्चे के जन्म से लेकर व्यक्ति की अंतिम सांस तक की योजनाएं हमारी सरकारों ने बनाई है। हमारी सरकार का परम लक्ष्य यह है कि हर बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक आत्मनिर्भर बने। हम उसी दिशा की ओर बढ़ते हुए पहले लाडली लक्ष्मी एवं अब लाडली बहना योजना लेकर आए हैं। जिससे महिलाएं भी आत्म निर्भर बढ़ने की ओर अग्रसर होगी, साथ ही हमारी सरकार धीरे-धीरे दो-तीन वर्षों में लाडली बहना के 1000 से बढ़ाकर 3000 रूपए तक करेगी। हमने युवाओं के लिए पढ़ाई एवं उद्योग के लिए कई सुअवसर प्रदान किए हैं। हमारी सरकारों ने बिजली पानी सड़क मकान खाद्यान्न जैसे अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया है लेकिन साथ ही हमारी सोच सभी को पूरे विश्व का ज्ञान मिले एवं हर व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय सोच के साथ आगे बढ़े यहां तक हम काम कर रहे हैं। 
इस अवसर पर रतनगढ़ नगर में आवास कॉलोनी वार्ड क्रमांक 14 गरबा चौक वार्ड क्रमांक 10 मंडोरा गली वार्ड क्रमांक 4 एवं गोवर्धन नाथ मंदिर पर लोगों से चर्चा की। 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा नगर परिषद अध्यक्ष सुगना बाई कचरू लाल गुर्जर, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश मंडावरा, पार्षद हसमुख सोनी, मुकेश भील पूजा श्याम, पुष्प पाराशर, हनसा बाई, हरीश माली, रेखा गौतम दास बैरागी, दीपक व्यास, गोपाल राठौर, भाजपा नेता कन्हैयालाल चारण, शिव शंकर शर्मा, रोशन बंजारा, बनवारी लाल पाराशर, छीतरमल बंजारा, मनीष नामदेव, कमल शर्मा, प्रहलाद सोनी, प्रकाश चंद्र माली, महेंद्र सिंह राजपूत एवं बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE