BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 10:56 am
KHABAR : भारतीय थल सेना में 21वर्ष की गौरवमयी सेवा पूर्ण कर घर लोटे रिटायर सैनिक विमलेश शर्मा का लोनसरा वासियों ने किया भव्य स्वागत, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। 02 अक्टूबर 2023/भारतीय सेना की एवीएशन शाखा में इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर शाखा में पदस्थ रहे। ग्राम लोनसरा निवासी विमलेश शर्मा पिता तेजराम शर्मा अपनी 21 वर्ष की गौरवमयी सेवा पूर्ण कर अपने गृह ग्राम पहुंचे लोनसरा 01 अक्टूबर को पहुंचे। ग्राम के पूर्व सैनिक संगठन, वंदे मातरम ग्रुप के युवा व गांव के युवा, महिला नन्हे नन्हे बच्चे व बुजुर्गाे ने भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों के साथ विमलेश शर्मा का स्वागत किया। 

लोनसरा गांव के मुख्य चौराहा पर सीरवी समाज के वरिष्ठ पंच कालूराम लछेटा ने सैनिक का फूल माला से स्वागत करते हुए साफा पहनाया । वहीं ग्राम के सरपंच ने तिलक लगाकर फूलमाला से स्वागत किया।
  

ग्राम में सैनिक शर्मा का स्वागत वंदे मातरम ग्रुप, जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक व बच्चों, व सभी ग्रामीण जनों ने भी सैनिक का भव्य स्वागत किया। साथ ही पूर्व सैनिक संगठन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया 


उल्लेखनीय है कि 21 वर्ष की अमुल्य सेवा प्रदान कर श्री विमलेश शर्मा ने भारत के विभिन्न स्थानों राँची, श्रीनगर, नाशिक, मिसामारी,  कलदार, लेह, खलसती नगरोटा में अपनी सेवाएं दी है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम लोनसरा खुर्द के शासकीय स्कूल मे ही हुई । हायर सेकंडरी तक की शिक्षा विज्ञान संकाय मे प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण की। तकनीकी कार्य से बचपन से रूचि होने के कारण वर्ष 2000 में कंप्यूटर की शिक्षा भी प्राप्त  की एवं सेना की ईएमई कोर्स में अपनी प्रारंभिक परीक्षा उतीर्ण कर सेना के सबसे महत्वपूर्ण कार्य करने की लिए इनका चयन हुआ। उन्हे अभी तक अपने कार्याे के लिए सेना से 6 मेडल भी प्राप्त हुए है। 

    
रिटायर्ड सैनिक विमलेश शर्मा ने कहा कि 21 साल की नौकरी में देश की सेवा करके जो सुख और आनंद की अनुभूति मिली है, वो कहीं और नहीं मिल सकती। उन्होने युवाओ से अपील की है कि युवा सेना में भर्ती के लिए आगे आएं और देश की सेवा करें, क्योकि मातृभूमि की सेवा ही सच्ची सेवा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE