BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 4:00 pm
REPORT : राज्यपाल पटेल ने की सिकल सेल टेस्टिंग मोबाइल वैन लोकार्पित, राजभवन में रेडक्रॉस ने एम्स को दी मोबाइल टेस्टिंग वैन, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर सिकल सेल टेस्टिंग मोबाइल वैन आज राजभवन में लोकार्पित की। मोबाइल टेस्टिंग वैन रेडक्रॉस की राज्य इकाई द्वारा अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान, भोपाल को प्रदान की गई है।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा और उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी, अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह, रेडक्रॉस राज्य इकाई के सचिव प्रदीप त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी, चिकित्सक भी उपस्थित थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल नियंत्रण प्रयासों के लिए जनजातीय समुदाय के घर पर विज्ञान को पहुँचाने के दिशा में मोबाइल टेस्टिंग वैन प्रभावी पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मोबाइल युनिट का संचालन सिकल सेल पीड़ितों के उपचार और वाहक के पुर्नवास प्रयासों को दूरस्थ अंचल में और अधिक प्रभावी बनायेगा।

मोबाइल टेस्टिंग वैन में सिकल सेल रोग उपचार और पुनर्वास के लिए आवश्यक सभी जाँचों की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। वैन का संचालन जनजातीय बहुल इलाकों में किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों एम्स में सिकल सेल वार्ड के उद्घाटन समारोह में भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान के प्रबंधकों द्वारा सिकल सेल रोग उपचार और पुनर्वास के लिए वाहन की आवश्यकता का उल्लेख किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE