BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 4:16 pm
KHABAR : मतदाता पर्ची नहीं मिली तो ऑनलाइन भी ले सकते हैं, भोपाल में 23 लाख पर्चियां बंटना है, अभी भी कई मतदाताओं को नहीं मिली, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी। करीब 23 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इन्हें घर-घर मतदाता पर्चियां दी जा रही हैं। ताकि, वे आसानी से मतदान कर सकें। हालांकि, अब भी कई मतदाताओं को पर्ची नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं। वे ऑनलाइन या फिर एसएमएस करके भी पर्ची ले सकते हैं।


बता दें कि 2 मई तक भोपाल जिले में मतदाता पर्ची बांटी जानी थी। इसके लिए बीएलओ यानी, बूथ लेवल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई थी। इस टाइम लीमिट तक कई मतदाताओं के पास पर्चियां नहीं पहुंची है, जबकि मतदाता को 3 दिन ही बचे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन या एसएमएस करके भी मतदाता पर्ची ले सकते हैं।


वोटर लिस्ट में नाम है तो पर्ची के बिना भी वोट कर सकते हैं
अगर वोटर लिस्ट में नाम है और पर्ची या वोटर कार्ड नहीं है, तो भी मतदाता मतदान कर सकता है। आयोग ने 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों को मान्य किया है। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र राज्य सरकार, पीएसयू सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक आदि शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE