BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 5:09 pm
BIG NEWS : पति से परेशान पत्नी ने बच्चों के साथ लगाया फंदा, मासूम बेटा-बेटी की मौत, महिला की हालत गंभीर, भाई बोला- नशे में मारपीट करता था जीजा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। पति की मारपीट और झगड़ों से परेशान होकर पत्नी दो बच्चों के साथ फंदे पर लटक गई। पड़ोसी ने दौड़कर तीनों को फंदे से उतरा, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं अचेत अवस्था में महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना भंवानीमंडी के ग्राम डोलिया खेड़ी में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार पूजा (30) के साथ पति ईश्वर ने शुक्रवार शाम को मारपीट की थी। इसके बाद घर के पास ही कुएं पर चला गया। पीछे से पूजा (30) कमरे में बेटे किट्टू (4) और बेटी अंकिता (2) को फंदे पर लटकाकर खुद भी झूल गई। दरवाजा खुला होने के कारण पड़ोसी नजर की पड़ी तो दौड़कर फंदे से नीचे उतारा और पति ईश्वर को मामले की सूचना दी। लेकिन आरोपी घर आने के बजाय फरार हो गया। इस पर लोगों ने महिला और उसके दोनों बच्चों को भवानी मंडी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
डीएसपी प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि इस संबंध में महिला के भाई राकेश पुत्र दूल्हे सिंह बंजारा ने रिपोर्ट दी है। जो पालिया खेड़ी का रहने वाला है। भाई ने बताया कि सात साल पहले डोलिया खेड़ी गांव के ईश्वर पुत्र मांगीलाल से संजू की शादी हुई थी। ईश्वर आए बहन के साथ नशे में मारपीट करता था।
भाई ने बताया कि बुधवार को मारपीट करने पर बहन के ससुराल उसे लेने गया था। लेकिन ईश्वर ने बहन को मेरे साथ नहीं भेजा। इसके बाद समझाइस कर वापस अपने घर लौट आया। शुक्रवार शाम 6 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि बहन अपने बच्चों के साथ फंदे पर लटक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद ईश्वर घर से चला गया था। पीछे से संजू बच्चों के साथ फंदे पर लटक गई।
भाई राकेश ने बताया कि ईश्वर मेरी बहन के साथ आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। इसी वजह से वह तनाव में रहती थी। ईश्वर सर्दी के दिनों में घर से बाहर रहकर कंबल बेचने का काम करता है। वहीं सीजन खत्म होने पर गांव आकर खेती का काम करता है। घर पर रहने के दौरान रोजाना मारपीट करता था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE