BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 4:17 pm
REPORT : मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिव्यांगों ने निकाली अनूठी तिपहिया वाहनों की रैली, मतदाता जागरूकता के लिए निभाया अपना फ़र्ज, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 में इंदौर जिले को मतदान में भी अव्वल बनाने के लिए शहर के दिव्यांगजन भी मतदान करने के प्रति जागरूकता फैला रहे है। इसके लिए आज बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने तिपहिया वाहनों (रेट्रोफिटिंग स्कूटी) के साथ एक आकर्षक रैली निकालते हुये मतदान का संदेश दिया। इनमें सभी आयु वर्ग के दिव्यांगजन शामिल हुए। स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं इंदौर शहर के स्वीप गतिविधियों के प्रभारी  दिव्यांक सिंह ने रैली को हरी झण्डी दिखाई। नेहरू पार्क से प्रारंभ होकर यशवंत क्लब पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल सभी प्रतिभागी मतदान के प्रति स्वयं भी काफी उत्साहित थे। उन्होंने मतदान से जुडे़ संदेशों की तख्तियों को प्रदर्शित करते हुये पूरे उत्साह और जोश के साथ शहर के सभी नागरिकों से मतदान दिवस 13 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने का प्रभावी संदेश दिया। दिव्यांक सिंह ने दिव्यांगजनों से चर्चा कर उनका उत्साह बढाया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचित्रा तिर्की सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE