BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जावद में आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, बीएलओ.. <<     REPORT : जावद में वृहद मतदाता जागरूकता वाहन रैली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय नीमच के नव निर्मित 20 कोर्ट.. <<     Lok Sabha Elections 2024 : जीतू पटवारी ने कहा ‘ख़तरे में है.. <<     MP Board Result: इस स्कूल के सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता को लेकर वृहद अभियान एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : चना दाल के दाम में आई तेजी, काबुली चना में.. <<     BIG NEWS : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद सुधीर.. <<     NEWS : आरनी में घाटी के श्याम मंदिर पर पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की मंडलम और.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर होगा नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो चरणों के मतदान के बाद समाजसेवी लालवानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 1:37 pm
BIG NEWS : एमसीएमसी प्रकोष्ठ के 10 कर्मचारियों को अनुपस्थित रहने पर थमाया कारण बताओ नोटिस, समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर होगी ये बड़ी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण (एमसीएमसी) प्रकोष्ठ में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। जिन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है उनमें सहायक ग्रेड-3 शशिबाला कंबीरपंथी, कुलदीप सिंह, सहायक ग्रेड-2 अनिल श्रीवास्तव, खंडलेखक ब्रजेश खरे, सहकारी निरीक्षक प्रभाकरण प्रकाश, प्राथमिक शिक्षक रामसिया कोल, तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र पाल, पर्यवेक्षक खुशबू प्रजापति तथा भृत्य मोनू रैकवार, रामप्रकाश सेन के नाम शामिल हैं। संबंधितों को कारण बताओ नोटिस का जवाब 24 घंटे के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर देने के लिये कहा गया है। समय-सीमा में समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कर्मचारियों को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि मीडिया प्रकोष्ठ में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने के कारण निर्वाचन कार्य प्रभावित हो रहा है। आपका यह कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और उदासीनता का द्योतक है। जिसके फलस्वरुप क्यों न आपके विरुद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत निलंबन की कार्यवाही की जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE