BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2024, 3:57 pm
BIG NEWS : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता का मनासा के दीनदयाल मंडल के गांवों में तूफानी दौरा, कांग्रेस पर जमकर बरसे, बोले- इनकी प्रतिज्ञा है भारत के टुकड़े करना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी से तीसरी बार लोकसभा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता मनासा के दीनदयाल मंडल के गांवों में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब आतंकवादियों को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करना है। यह 18 वां लोकसभा चुनाव है। 12 बार कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन कोई काम नहीं किया। सांसद सुधीर गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा है भारत तेरे टुकड़े होंगे। विरासत टैक्स लागू करना। कांग्रेस को मौका मिला तो फिर रामलला को टाट में बिठा देंगे। 
सुधीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने अनिवार्य शिक्षा लागू की। किसान क्रेडिट कार्ड, मध्यान्ह भोजन, किसानों के लिए मुआवजा व बीमा,83 करोड़ लोगों को खाद्यान्न, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, कोरोना का वैक्सिंग, शौचालय,लाडली बहना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन योजना जैसी अनेक योजना बीजेपी की देन है।सीएम राइज़ स्कूल, पीएम श्री स्कूल भाजपा लाई। मनासा विधायक माधव मारु ने कहा कि कांग्रेस को इस चुनाव में नेस्तनाबूद कर दो। कांग्रेस  एक भी योजना जनहित में नहीं लाई। कांग्रेस के राज में कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर धारा 370 लागू कर देगी। आपकी संपत्ति का 45 परसेंट रोहिंग्या में बांट दिया जाएगा। यह सनातन का युद्ध है। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। भड़काने का काम करती है। भारत को विश्व गुरु बनाना है तो आपके वोट की ताकत बहुत जरूरी है। 
सांसद सुधीर गुप्ता ने आज अपना दौरा नलखेड़ा से प्रारंभ किया।वे करीब 20 गांव में आज दौरा कर रहे हैं। आज  जनसंपर्क के दौरान वीरेंद्र पाटीदार कैलाश पुरोहित विजय शर्मा राकेश पाटीदार नरेंद्र मालवीय भगत राम पाटीदार जितेंद्र सिंह श्याम वशिता आनंद श्रीवास्तव दिग्विजय सिंह पिपलिया राव आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस दौरान सड़क और पूलिया की समस्या भी रखी। प्रचार अभियान के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी की गई। ढोल नगाड़े बजाए गए। पुष्प माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE