BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2024, 3:03 pm
KHABAR : सीएम राइज विनोबा करेगा दस दिवसीय समर कैम्प का आयोजन, मई माह की इस तारीख से होगी शुरूआत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विद्यार्थियों में सृजनशीलता, कला, टीम बिल्डिंग गतिविधि, क्रीड़ा एवं अन्य कौशलों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सीएम राइज विनोबा रतलाम द्वारा संस्था में अध्ययनरत कक्षा 3 से 12 के छात्रों हेतु समर कैंप - 2024  का आयोजन किया जा रहा है।समर कैम्प प्रभारी हीना शाह ने बताया कि कैम्प में विशेषज्ञों द्वारा ड्राइंग एवं पेंटिंग, थिएटर, लाइफ स्किल्स, विभिन्न प्रकार के इनडोर एवं आउटडोर गेम्स का प्रशिक्षण  प्रदान किया जाएगा संस्था के उपप्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि समर कैम्प 1 मई से 10 मई तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चलेगा जो शासन के निर्देशानुसार केवल संस्थागत विद्यार्थियों के लिए ही रहेगा।

कैम्प में खेल शिक्षक प्रह्लाद बैरागी, सरिता राजपुरोहित, हर्षिता सोलंकी के सान्निध्य और आमंत्रित विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कक्षा 3 से 5 ड्राइंग और पेंटिंग, कक्षा 6 से 8 खेल, कक्षा 9 से 12 थियेटर रहेगी जिनका चयन शासन स्तर से उपलब्ध कराए गए विकल्पों में से किया गया है।समर कैंप में सहभागिता के लिए 150 विद्यार्थी माता-पिता के सहमति पत्र के साथ 1 मई को रोचक गतिविधियों से जुड़ेंगे। संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि कैम्प में इस बार रतलाम के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण और उनकी जानकारी को भी जोड़ा गया है जिसके अंतर्गत महलवाड़ा, झाली तालाब सहित नगर के अन्य ऐतिहासिक या प्राचीन स्थलों की जानकारी लेकर विद्यार्थी प्रोजेक्ट बनाएंगे। प्रधान अध्यापक मावि शोभा ओझा, कविता वर्मा, प्रधान अध्यापक प्रावि सीमा चौहान और समस्त स्टाफ ने समर कैंप के माध्यम से व्यक्तित्व विकास विधा से जुड़ने हेतु विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE