BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 5:12 pm
KHABAR : इंदौर में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की बैठक, पांच मई को बड़ा गणपति से निकलेगी ‘ब्राह्मण संस्कार यात्रा‘, परशुराम वाटिका पर महाआरती के बाद होगा समापन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। पांच मई को निकालने वाली ब्राह्मण संस्कार यात्रा के संदर्भ में रविवार को श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर के पदाधिकारी एवं नगर के विभिन्न ब्राह्मण संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक एरोड्रम रोड स्थित हंस दास मठ मैं संपन्न हुई।


बैठक के संजय शुक्ला (पूर्व विधायक ), प्रदेश संरक्षक अनूप वाजपेयी (अन्नू), सत्येंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। दीपक शर्मा एवं राजेश दुबे ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ कि 5 मई को शाम 5 बजे बड़ा गणपति चौराहे से ब्राह्मण संस्कार यात्रा निकाली जाएगी। इसका समापन महाआरती के साथ मरीमाता चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर होगा।


यात्रा में परशुराम सेना के अलावा ब्राह्मण सेवा संगठन, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन, परशुराम महासभा, विप्र नारी सेवा संघ, सर्व ब्राह्मण सेवा समिति सहित अनेक संगठनों की झांकियां एवं साउंड गाड़ी सम्मिलित होगी।


परशुराम सेना इंदौर महानगर का विस्तार किया
बैठक में परशुराम सेना इंदौर महानगर का विस्तार करते हुए संरक्षक पंडित संजय शुक्ला, अनूप वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता दीपक शुक्ला ने धीरज मैथिल को सचिव, मुरली जोशी और रितेश शर्मा को नगर मंत्री, प्रबोध महोदय को संगठन मंत्री और मोहित मिश्रा को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत संरक्षक पं. संजय शुक्ला और अन्नू वाजपेयी ने किया।


ये वरिष्ठजन थे मौजूद
अतिथियों का स्वागत परशुराम सेना के पं. अनूप शुक्ला, पं. अनिल तिवारी, गौतम तिवारी, प्रेम बागोरा, अजय तिवारी, प्रकाश वाजपेयी, विजेंद्र दीक्षित, मोनेश जोशी आदि ने किया। बैठक में विशेष रूप से ​​​​​​​भागवताचार्य पं. अशोक चतुर्वेदी, पं. रामचंद्र दुबे, पं. सुनील दीक्षित, पं. दीपू मिश्रा, अनिल शर्मा, किशोर शुक्ला, नरेंद्र तिवारी, प्रदीप मिश्रा, गुड्डू दुबे, भरत तिवारी, दिलीप दुबे, ​​​​​​​भूपेंद्र तिवारी, विजय शर्मा, ​​​​​​​ धर्मेंद्र जोशी, रवि ओझा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप नाइक, अजय चौधरी, प्रदीप जोशी, अजय दीक्षित, विशाल तिवारी, नवीन जोशी, सुधीर उपाध्याय, किशोर शुक्ला, दीपक पांडे मौजूद थे। इसी तरह ​​​​​​​मातृशक्ति श्रेष्ठा जोशी, जया तिवारी, सरिता दुबे, रेखा त्रिपाठी, विजेता जोशी, इंदु पांडे, सीमा उपाध्याय, कविता मिश्रा, चंदा तिवारी, प्रमिला शर्मा, नंदिता शर्मा,पूनम दीक्षित, पूनम शुक्ला, मीना पांडे, संतोषी दुबे, प्रगति तिवारी आरती मिश्रा आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन दीपक शुक्ला ने किया। दीपक शर्मा ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE