BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2024, 4:27 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता को लेकर वृहद अभियान एवं चौपाल का आयोजन, घर-घर जाकर मतदाताओं को बता रहे मतदान का महत्व, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। आज सेक्टर 19 के मतदान केन्द्र क्रमांक 224-225 (चिकनीया), 139 (लाम्बीखेड़ी) में मतदाता जागरूकता और स्वीप एक्टिविटी को लेकर चौपाल और वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें चिकनीया, चिकनिया का खेड़ा, लांबीखेड़ी का खेड़ा, खजूरीदौड़ा, लाम्बीखेड़ी गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया एवं मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. अशोक बैरागी एबी ने मतदाताओं को शपथ दिलाई और आग्रह किया कि 13 मई को सुबह 7.00 बजे से 6.00 बजे के बीच में अवश्य मतदान करें एवं एक सुरक्षित, शक्तिशाली, संपन्न देश एवं महान गणतंत्र स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। 
उन्होंने बातचीत के दौरान 85 वर्ष से अधिक, महिलाओं एवं दिव्यांग मतदाताओं से विशेष आग्रह किया कि आप मतदान करने अवश्य जाएं ताकि आपको देखकर युवाओं एवं नये मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरूकता आए। इसके साथ ही गांव के ऐसे वृद्ध मतदाता जो 80 वर्ष से अधिक आयु के है उनका पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर, सेक्टर 19 से सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. अशोक बैरागी एबी, चिकनीया से गोपाल सिंह, राजमल बागवान, लेखराज धाकड़, बद्रीलाल बामनिया, रजाक मंसूरी, मनोज शर्मा, बालाशंकर धनोलिया, दिनेश मेहर, दिनेश मालवीय एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और लाम्बीखेड़ी से घीसू सिंह चौहान, सुरेन्द्र परिहार, राजाराम जोशी, मांगीलाल सोनी, शांति बाई एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE