जीरन। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर परिषद जीरन के सभाकक्ष में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर 39 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कपिल सिंह राजावत, मंडल महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि किशन अहिरवार, दिलीप सुथार, राजेश लक्षकार, एल्डरमैन तुलसीराम अहिरवार, इंजीनियर अनु सोलंकी, अशोक पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
अतिथियों ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे लोगों का अपना घर का सपना साकार हो रहा है।