कुकड़ेश्वर । कुकड़ेश्वर की सहज, सरल एवं धर्म के प्रति पूर्ण जागरूक कमलाबाई शोभा गमल खाबिया का 90 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें मनासा स्थित माधवम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
वे संतोष खाबिया, सतीश खाबिया (पत्रकार), एवं जिनेंद्र खाबिया की माताजी तथा मोहित मालव एवं रिद्धि-वर्धन की दादी थीं। वे वर्षों से नियमित सामायिक एवं प्रतिक्रमण करती आ रही थीं।
इस अवसर पर गोमाबाई नेत्रालय एवं लायंस क्लब मनासा द्वारा स्वप्रेरणा से 160वां नेत्रदान संपन्न कराया गया। नेत्र उत्सर्जन नीमच के डॉ. कमला शंकर नागदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिवारजन सहित लायंस क्लब मनासा के नेत्रदान प्रकल्प प्रमुख प्रशांत शर्मा, नितिन जैन, तेजकरण सोनी, विनोद जोधावत, उज्ज्वल पटवा, गजेंद्र कोचर एवं बबलू कामदार सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।
स्वर्गीय कमलाबाई जी की शवयात्रा निवास स्थान चंपा बाजार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनके तीनों पुत्रों एवं पौत्रों द्वारा मुखाग्नि दी गई।
शवयात्रा में विजय श्रीमाल, भगवती प्रसाद सोनी, नरेंद्र चौधरी, दिलीप पटवा, राजू पटेल, दशरथ नागदा, विवेक पटवा, कैलाश जोधावत सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उपरोक्त जानकारी दशरथ नागदा ने दी।