BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2026, 5:41 pm
BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में शांतिपूर्ण ढंग से हुई नीट परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच 926 में से इतने अभ्यर्थी हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देशभर में चर्चा का विषय बने नीट-यूजी पेपर लीक प्रकरण के बाद रविवार को नीमच जिले में आयोजित पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर कुल 926 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 845 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 81 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के लिए नीमच के श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में पंजीकृत 470 अभ्यर्थियों में से 422 उपस्थित रहे तथा 48 अनुपस्थित रहे। वहीं श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में 456 में से 423 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 33 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए इस बार तीन स्तरीय जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन, मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग और सीसीटीवी निगरानी जैसी विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई थीं। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पूर्व प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

प्रश्नपत्रों को केनरा बैंक में सुरक्षित रखा गया था, जहां से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। दोनों केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परीक्षा काल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए परीक्षा से पूर्व शहर के विभिन्न होटलों की भी जांच की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE