BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2026, 10:25 am
KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पोलायकला के श्री राम मांगलिक भवन से हुई यात्रा प्रारंभ, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर 

Share On:-

पोलायकलां। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के अवसर पर नगर पोलायकलां में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।


रथ यात्रा का शुभारंभ श्रीराम मांगलिक भवन से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सुसज्जित रथ में विराजित भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन-कीर्तन, जयघोष एवं धार्मिक नारों के बीच यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली।


यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी गई तथा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक रथ यात्रा में भाग लिया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।


रथ यात्रा पुनः श्रीराम मांगलिक भवन पहुंची, जहां भगवान जगन्नाथ की महाआरती की गई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर जी देथलिया, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पटेल नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। नगरवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रथ यात्रा ने पूरे नगर को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE