मनासा। 21 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर, माध्यमिक विद्यालय एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, पालकगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। उपस्थितजनों को बताया गया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
विद्यालय परिवार द्वारा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।