BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2026, 4:28 pm
BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली कर दो, बेइज्जती न करें बीजेपी नेता, वेयरहाउसिंग कॉर्पाेरेशन अध्यक्ष के निरीक्षण में मिली थीं कई खामियां, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने सांवेर विधानसभा के पालिया गांव में स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के चार वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान नागायच ने दावा किया कि पटवारी के वेयरहाउसों में फायर सेफ्टी (आग बुझाने के इंतजाम) जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। वहां नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है।


नगायच ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों के उल्लंघन के मामले में पटवारी को नोटिस जारी किया जाए। उनके वेयरहाउसों से सरकारी अनाज रखने की पात्रता खत्म की जाए (बेदखल किया जाए)।


इस कार्रवाई और आरोपों के सामने आने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने तत्काल वेयरहाउसिंग कॉर्पाेरेशन के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को फोन लगाया। उन्होंने दोटूक शब्दों में अधिकारी से कहा कि सरकार को लगता है कि नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो वे तुरंत उनके वेयरहाउस खाली कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे और न ही राजनीतिक द्वेष भावना से की जा रही ऐसी बेइज्जती को बर्दाश्त करेंगे।


अध्यक्ष बोले- आग बुझाने के लिए रेत और बाल्टी तक नहीं
वेयरहाउसिंग कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने जीतू पटवारी के वेयरहाउस निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी इतने बड़े नेता हैं, लेकिन उनके वेयरहाउस में आग बुझाने के लिए रेत और बाल्टी तक का इंतजाम नहीं था।


उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया जाए। नगायच ने यह भी कहा कि उन्होंने केवल पटवारी ही नहीं बल्कि प्रदेश के लगभग 100 वेयरहाउसों का दौरा किया है।


इसके बाद जीतू पटवारी ने कॉर्पाेरेशन के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा से फोन पर कहा ष्कोई याचन-नाचन बने हैं नए... मैं उनको नहीं जानता, वो वेयरहाउसिंग के कुछ हैं। वो हमारे वेयरहाउस पर गए थे और कह रहे हैं कि अंदर-बाहर जाले क्यों लगे हैं।


मेरा आपसे आग्रह है कि मैंने पहले भी लिखकर दिया था और आज आपको भी चिट्ठी भेज दी है। आप अगर खाली कर सको तो हमारा वेयरहाउस खाली कर दो। हम कोई सरकार के दबाव में रूल नहीं तोड़ेंगे, आपके अनाज का पूरा ध्यान रखेंगे और कोई कमी भी नहीं छोड़ेंगे। अगर आप खाली करो तो बड़ी मेहरबानी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE