BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2026, 7:38 pm
KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता का धर्म, कराया नेत्रदान, लायंस क्लब मनासा को 160वां नेत्रदान प्राप्त, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर के प्रतिष्ठित खाबिया परिवार ने शोक की घड़ी में भी मानव सेवा और परोपकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी पूज्य मातृश्री स्वर्गीय कमला बाई खाबिया के निधन उपरांत नेत्रदान करवाया। परिजनों की स्वप्रेरणा एवं सहमति से लायंस क्लब मनासा द्वारा अपना 160वां नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

स्वर्गीय कमला बाई खाबिया, जो संतोष खाबिया, सतीश खाबिया एवं जिनेंद्र खाबिया की मातृश्री थीं, के नेत्रों का उत्सर्जन गोमा बाई नेत्रालय के डॉ. कमलाशंकर नागदा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब मनासा के नेत्रदान प्रकल्प प्रमुख प्रशांत शर्मा, नितिन जैन, तेजकरण सोनी, उज्ज्वल पटवा, गजेंद्र कोचर, गोटू पामेचा एवं कामदार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब मनासा ने खाबिया परिवार के इस प्रेरणादायी निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी ला सकता है। क्लब पदाधिकारियों ने शोक के समय समाजहित में किए गए इस महान कार्य के लिए परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वर्गीय कमला बाई खाबिया का यह नेत्रदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और उनकी स्मृतियों को सदैव जीवंत रखेगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE