उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाडी स्नेह राणा रविवार को उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। इस दौरान वे भक्ती में लीन दिखाई दी। वहीं मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया।
भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्नेह राणा ने आज तड़के उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए। स्नेह राणा ने 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वें बड़ी ही प्रसन्न नजर आई। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्नेह राणा का स्वागत किया गया।