BREAKING NEWS
नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2026, 12:58 pm
KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया अनुकरणीय उदाहरण, नव निर्मित धर्मशाला का हुआ लोकार्पण, समाज की एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक बनी रामचरण मांगलिक भवन की नई धर्मशाला, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विजयवर्गीय समाज मनासा ने एक परिवार की तरह संगठित होकर मात्र 15 वर्षों से भी कम समय में एक सुंदर, सुसज्जित एवं सुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। विशेष बात यह है कि समाज में केवल लगभग 50 परिवार होने के बावजूद यह उल्लेखनीय कार्य संभव हो सका।

यह बात अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोटा के पूर्व महापौर महेश विजयवर्गीय ने विजयवर्गीय समाज मनासा द्वारा रामचरण मांगलिक भवन के प्रथम तल पर नव निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में कही।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री रघुनंदन विजयवर्गीय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, विजयवर्गीय समाज मंदसौर के अध्यक्ष सुनील विजयवर्गीय, आशीष विजयवर्गीय (मल्हारगढ़), वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्रवण कुमार विजयवर्गीय तथा विधायक प्रतिनिधि डॉ. सर्वेश मारु विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा समाज के आराध्य स्वामी रामचरणजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय ने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वह समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने धर्मशाला निर्माण को समाज की एकता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। साथ ही अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज द्वारा संचालित शिक्षा, गंभीर बीमारी सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

उन्होंने बताया कि आगामी जुलाई माह में पूरे देश में विजयवर्गीय समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक विजयवर्गीय परिवार से कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी ने कहा कि समाज सेवा का अवसर ईश्वर का आशीर्वाद है। समाजहित में किए गए कार्यों को लोग वर्षों तक याद रखते हैं। उन्होंने समाजजनों से लेने की अपेक्षा समाज को देने की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय महामंत्री रघुनंदन विजयवर्गीय, आशीष विजयवर्गीय एवं डॉ. सर्वेश मारु ने भी संबोधित करते हुए धर्मशाला लोकार्पण पर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत भाषण में विजयवर्गीय समाज मनासा के अध्यक्ष रविंद्र विजयवर्गीय ने धर्मशाला निर्माण में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों, समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नव निर्मित विजयवर्गीय धर्मशाला विवाह एवं सामाजिक आयोजनों के लिए अत्यंत कम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय ने धर्मशाला निर्माण में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में विजयवर्गीय समाज के पदाधिकारियों, महिला मंडल, युवा मंडल एवं समाजजनों ने अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भगवानदास विजयवर्गीय ने किया। अंत में समाज सचिव गोपाल विजयवर्गीय (बाबू भाई) ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE