नीमच। माहेश्वरी समाज के 5159वें वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी (23 जून) के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वावधान में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा विभिन्न खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार, 21 जून को माहेश्वरी भवन में किया जाएगा।
माहेश्वरी युवा संगठन के मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष पीयूष काबरा एवं सचिव शुभम माहेश्वरी ने बताया कि प्रातः 7.30 बजे से विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों एवं समाजजनों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
खेल प्रतियोगिताओं में अंटी रेस, 50 मीटर रेस, बैलेंसिंग रेस, बॉक्स रेस, पेपर प्लेट रेस, 200 मीटर रेस, स्लो साइकिल रेस, स्लो इलेक्ट्रिक स्कूटर रेस, बोरी रेस, 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए “साथी हाथ बढ़ाना” (कपल रेस) तथा चेयर रेस शामिल हैं।
इसके अलावा विभिन्न आयु वर्गों के लिए सामान्य ज्ञान, शतरंज, कैरम एवं पंजा लड़ाने (आर्म रेसलिंग) की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
युवा संगठन ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।