BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2026, 11:15 am
KHABAR : गांधी वाटिका में गूंजा योग का संदेश, उत्साह से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सुप्रभात योग मित्र मंडल के आयोजन में उमड़ा योग साधकों का उत्साह, एएसपी हेमलता अग्रवाल ने कहा- योग ही निरोगी जीवन का आधार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुप्रभात योग मित्र मंडल द्वारा रविवार को गांधी वाटिका में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी हेमलता अग्रवाल के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का नियमित रूप से योग से जुड़ना समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा योग निरोगी जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी साधकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चोपड़ा ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गांधी वाटिका के सौंदर्यीकरण एवं विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

योग गुरु शिव माहेश्वरी एवं दिलीप चौधरी के निर्देशन में प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। वहीं योग गुरु डॉ. माधुरी चौरसिया ने योग की प्राचीन परंपरा पर प्रकाश डालते हुए भगवान शिव को प्रथम योग गुरु बताया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने विश्व को स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है।

कार्यक्रम में योग साधिकाओं ने भगवान भोलेनाथ को समर्पित मनमोहक योग-नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं महेश्वरी मंडल की महिलाओं की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। पूरा आयोजन योग, स्वास्थ्य, भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना का जीवंत संदेश बन गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE