नीमच। जिले के नयागांव क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। निम्बाहेड़ा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रॉले से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।
सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।