BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 4:45 pm
KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में हैप्पीनेस वर्कशॉप, डॉ.मेघवाल ने करियर गाइडेंस एवं बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के विद्यार्थियों को दिए टिप्स, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा प्रकोष्ठ गायत्री शक्ति पीठ भोपाल की युवा तरूणाई के लिए एक दिवसीय हैप्पीनेस ओरिएंटेड करियर गाइडेंस एवम बौद्धिक क्षमता बढ़ाने की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें 6जी क्लास से 12जी क्लास के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। जिन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे फिट बनाए, उसका समाधान प्राप्त किया।


कार्यशाला में डॉक्टर पुरषोत्तम मेघवाल, स्वाति दीदी, मुकेश साहू, डॉक्टर दयानंद समेले, पंकज बरोड़े ने विभिन्न एक्टिविटी कराई। वहीं डॉ.मेघवाल ने बच्चों को गुरु मंत्र दिया ,कहा कि आप खुद को अपना गुरु गाइड बनाए, इसके लिए गायत्री मंत्र सद्बुद्धि का आवाहन करने का सुझाव दिया।


बच्चों को जहां एक ओर व्यक्तिगत जीवन के अवरोधों से कैसे जीतना है उस पर सूत्र दिए गए तो वहीं दूसरी ओर उनका समग्र विकास और राष्ट्र धर्म और संस्कृति के संरक्षण के मूल्यवान सिद्धांत प्रतिपादित किए गए।


कार्यक्रम की रूप रेखा रमेश नागर और धाकड़ जी के नेतत्व में युवा प्रकोष्ठ के सदस्य अनमोल पाठक गुप्ता, जी विश्वकर्मा के साथ पूरी टीम ने की। कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था गायत्री शक्ति पीठ व्यवस्थापक आर सी गायकवाड़ के मार्गदर्शन में किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE